HomeIndiaस्व.दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी बिहार चुनाव में आजमाएंगी अपनी किस्मत

स्व.दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी बिहार चुनाव में आजमाएंगी अपनी किस्मत

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी बिहार चुनाव में आजमाएंगी अपनी किस्मत 

राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह बीते रविवार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव अरुण सिंह और बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की मौजूदगी में दिल्ली कार्यालय में भाजपा में शामिल हुई |

उन्होंने आज जमुई सीट से अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है| श्रेयसी ने राजनीति में कदम रखते ही अपने पहले बयान में बिहार में खिलाडियों के लिए काम करने की बात कही| इसके साथ ही श्रेयसी ने बिहार की सरकार को स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान देने को कहा है|

इसके बाद श्रेयसी ने चिराग पासवान के एन.डी.ए से अलग होने के सवाल पर कहा की जो लोग बिहार की बेहतरी चाहते हैं, उन्हें शुभकामनाएँ|

आपको बता दें की श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह तथा उनकी माता पुतुल सिंह दोनों ही राजनीती से जुड़े हैं| पिता दिग्विजय सिंह केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं तथा माता पुतुल सिंह अपने पति दिग्विजय सिंह के निधन के बाद वर्ष 2010 के उपचुनावों में बांका सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव जीती थी। हालांकि इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हुई 2014 में फिर से चुनाव लड़ा और हार गईं| 2019 में फिर एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ा और पुनः हार गईं| इस चुनाव में उनकी पुत्री श्रेयसी सिंह ने भी उनकी मदद करते हुए उनके लिए जनसंपर्क किया था|

श्रेयसी ने बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा की उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर ऐसा किया है, आगे श्रेयसी ने कहा वह बिहार को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाना चाहती हैं|

साथ ही श्रेयसी ने कहा की जब बिहार में चुनाव आता है, विकास की बातें होती हैं? लेकिन सवाल यह है कि हम किस तरह का विकास चाहते हैं? विकास ऐसा हो, जिस से युवाओं का पलायन रुके| बिहार के युवा बिहार में सम्मान की जिंदगी जी सकें|

[td_block_7 block_template_id="td_block_template_1" custom_title="LATEST NEWS" limit="4" ajax_pagination="load_more" tdc_css="eyJhbGwiOnsiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ=="]

Most Popular